•    एससीओ बैठक में इस देश ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से गुज़रने वाली चीन की परियोजना 'वन बेल्ट, वन रोड' परियोजना का समर्थन नहीं किया – भारत

•    जी-7 ने सम्मेलन के दौरान शरणार्थियों समेत महिलाओं और लड़कियों की सहायता व शिक्षा के लिए इतना खर्च करने की घोषणा की है – तीन बिलियन डॉलर

•    भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी सुनील छेत्री ने अब तक इतने गोल दागकर अर्जेंटीना के लियोनल मेसी के रिकॉर्ड की बराबरी की – 64

•    केंद्र सरकार ने इन्हें संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) का कार्यवाहक चेयरमैन नियुक्त किया है – अरविन्द सक्सेना

 

•    तेलंगाना की वह छात्रा जो मात्र 16 साल की उम्र में बी.टेक. की पढ़ाई पूरी करके राज्य की सबसे कम उम्र की महिला इंजीनियर बन गई हैं - कासीभट्ट सम्हिता

 

•    केंद्र सरकार ने इन्हें केंद्रीय सतर्कता आयोग का प्रमुख नियुक्त किया है – शरद कुमार

 

•    वह देश जिसमें वर्ष 2018 का जी-7 सम्मेलन आयोजित किया गया – कनाडा

1. हाल ही में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने किस राज्य सरकार की नदी जोड़ो परियोजना पर पर्यावरणीय मंज़ूरी के अभाव का हवाला देते हुए रोक लगा दी है?
a. आंध्र प्रदेश
b. बिहार
c. पंजाब
d.    गुजरात

2. हाल ही में निर्वाचन आयोग द्वारा किस राज्य के मुख्यमंत्री ‘कॉनराड के संगमा’ के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता प्रदान की गई है?
a. कर्नाटक
b. तमिलनाडु
c. मेघालय
d.    सिक्किम

3. हाल ही में किस भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है?
a. महेंद्र सिंह धोनी
b. युवराज सिंह
c. दिनेश कार्तिक
d.    हरभजन सिंह

4. किस राज्य सरकार ने अभिनेता-फिल्मकार-लेखक गिरीश कर्नाड के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक और एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है?
a.    कर्नाटक 
b. तमिलनाडु
c. आंध्रप्रदेश
d.    केरल

5. हाल ही में किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व डीएमके नेता आर.वी. जानकीरमन का निधन हो गया?
a. तेलंगाना
b. आंध्रप्रदेश
c. गोवा
d.    पुद्दुचेरी

6. कठुआ रेप-हत्या मामले में पठानकोट विशेष अदालत द्वारा निम्नलिखित में से किसे रिहा किया गया है?
a. विशाल जंगोत्रा
b. प्रवेश दोषी
c. आनंद दत्ता
d.    तिलक राज

7. भारत के किस राज्य में पहली बार एक अस्पताल से दूसरे स्वास्थ्य केंद्र तक ड्रोन से ब्लड सैंपल पहुंचाने का सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया?
a. हिमाचल प्रदेश
b. उत्तराखंड
c. मध्य प्रदेश
d.    महाराष्ट्र

8. फ़ोर्ब्स द्वारा जारी सूची के अनुसार अमेरिका की सबसे अमीर 80 महिलाओं की सूची में भारतीय मूल की किस महिला को 18वां स्थान प्राप्त हुआ है?
a. नीरजा सेठी
b. नेहा नरखेड़े
c. अपराजिता सिन्हा
d.    जयश्री उलाल

9. भारत में वर्ष 2019 के अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम निम्नलिखित में से किस स्थान पर होगा?
a. चंडीगढ़
b. लखनऊ
c. रांची
d.    जमशेदपुर

10. निम्नलिखित में से किस भारतीय इतिहासकार को अमेरिकन फिलोसोफिकल सोसाइटी का अंतर्राष्ट्रीय सदस्य चुना गया है?
a. बृजेश दासगुप्ता
b. रोमिला थापर
c. अरविन्द द्विवेदी
d.    अनुष्का रावत

उत्तर:

1. a. आंध्र प्रदेश
विवरण:
हाल ही में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण ने आंध्र प्रदेश सरकार की नदी जोड़ो परियोजना पर पर्यावरणीय मंज़ूरी के अभाव का हवाला देते हुए रोक लगा दी है. राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल ने आंध्र प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को फटकार लगाते हुए कहा कि बोर्ड कानूनी तौर पर अपने कर्त्तव्यों के निर्वाह में असफल रहा है.

2. c. मेघालय
विवरण: 
हाल ही में निर्वाचन आयोग द्वारा मेघालय के मुख्यमंत्री ‘कॉनराड के संगमा’ के नेतृत्व वाली नेशनल पीपुल्स पार्टी को एक राष्ट्रीय पार्टी के रूप में मान्यता प्रदान की गई है. उल्लेखनीय है कि नेशनल पीपुल्स पार्टी ने हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव और अरुणाचल प्रदेश के राज्य विधानसभा चुनाव में एक राष्ट्रीय पार्टी के लिये निर्धारित पात्रता मानदंड को पूरा किया है.

3. b. युवराज सिंह
विवरण:
भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 10 जून 2019 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. यह घोषणा युवराज सिंह ने साउथ मुंबई होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में किया. युवराज सिंह ने 18 साल के लंबे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा किया.

4. a. कर्नाटक 
विवरण:
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित अभिनेता-फिल्मकार-लेखक गिरीश कर्नाड के निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक और एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है.

5.  d. पुद्दुचेरी
विवरण:
डीएमके नेता और मई 1996 से मार्च 2000 तक पुद्दुचेरी के मुख्यमंत्री रहे आर.वी. जानकीरमन का 09 जून 2019 को 79 साल की उम्र में निधन हो गया. उनका उम्र से संबंधित बीमारियों को लेकर पुद्दुचेरी के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था.

6. a. विशाल जंगोत्रा
विवरण:
पठानकोट स्पेशल कोर्ट ने सांझी राम, दो पुलिस अधिकारी दीपक खजूरिया, सुरेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल तिलक राज , प्रवेश कुमार और आनंद दत्ता को दोषी करार दिया है. सांझी राम के बेटे विशाल जंगोत्रा को बरी कर दिया गया है.

7. b. उत्तराखंड
विवरण:
उत्तराखंड में पहली बार एक अस्पताल से दूसरे स्वास्थ्य केंद्र तक ड्रोन से ब्लड सैंपल पहुंचाने का सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया. राज्य के नंदगांव जिला अस्पताल से टेहरी में स्थित एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक ड्रोन से ब्लड की डिलीवरी की गई.

8. d. जयश्री उल्लाल
विवरण
: अमेरिका की 80 सबसे अमीर महिलाओं में तीन भारतीय मूल की हैं. फोर्ब्स ने हाल ही में अमेरिका की रिचेस्ट सेल्फ मेड वूमन-2019 की लिस्ट जारी की. इसमें भारतवंशी जयश्री उलाल(18वें स्थान पर), नीरजा सेठी(23वें स्थान पर) और नेहा नरखेड़े(60वें स्थान पर) शामिल हैं.

9. c. रांची
विवरण:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी 21 जून 2019 को अंतरराष्ट्रीसय योग दिवस के अवसर पर रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित मुख्य  कार्यक्रम की अगुवाई करेंगे. इस कार्यक्रम में करीब 30 हजार लोगों के हिस्सा  लेने की संभावना है. मुख्य  कार्यक्रम का पूर्वावलोकन 13 जून को रांची में होगा जिसमें योग संगठनों और योग गुरुओं के साथ ही राज्यर के कई अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे.

10. b. रोमिला थापर
विवरण: 
इतिहासकार व लेखिका रोमिला थापर को अमेरिकन फिलोसोफिकल सोसाइटी का अंतर्राष्ट्रीय सदस्य चुना गया है. रोमिला थापर नई दिल्ली में जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय में इतिहास की अवकाशप्राप्त प्रोफेसर हैं. उन्होंने सम्राट अशोक तथा मौर्यकालीन युग के अध्ययन के लिए जाना जाता है.

I BUILT MY SITE FOR FREE USING